उत्तर प्रदेश

Bareilly: जुए की सूचना पर छापा, गेस्ट हाउस से 10 पकड़े गए

Admindelhi1
22 Jun 2025 5:18 PM IST
Bareilly: जुए की सूचना पर छापा, गेस्ट हाउस से 10 पकड़े गए
x

बरेली; जनपद के थाना बारादरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृत विचार प्रेस वाली गली के पास एक गेस्ट हाउस मे चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹50,160 नगद, 10 मोबाइल फोन और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए है। आरोपियों की पहचान आर्यन, हीरा लाल, शिवम, फईम, मुरर्तवा अली, गोपी उर्फ राव, ईशू, अंकुर गुप्ता, अनिल और थान सिंह उर्फ अजय के रुप मे हुई है।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर छापा मारा। जुआ आर्यन खिलवाता था। आरोपी होटल और गेस्ट हाउस मे दो-तीन कमरे अलग-अलग आईडी से बुक कराकर एक कमरे में इकट्ठा होकर रात 9 से 3 बजे तक जुआ खेलते थे। जिससे पुलिस को स को जानकारी न लगे। जुआ शुरू होने के पहले ही सभी के मोबाइल फोन बंद करा दिए जाते थे।

Next Story