- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: धोपेश्वर नाथ...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, डीएम ने की जांच
Admindelhi1
19 May 2025 12:37 PM IST

x
धोपेश्वर नाथ मंदिर के तालाब मे डीएम को मिली गंदगी
बरेली: नाथ कॉरिडोर की परियोजना में शामिल मंदिरों में अभी तक हुए काम की प्रगति की समीक्षा करने के बाद डीएम अविनाश सिंह ने मंदिरों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने बनखंडी नाथ और धोपेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान धोपेश्वर नाथ मंदिर के तालाब में अत्यधिक गंदगी मिली। डीएम ने निर्देश दिए कि तालाब और मंदिर में साफ सफाई निरंतर की जाए। जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को कोई ठेस न पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बनखंडी नाथ मंदिर का जायजा लिया।
मंदिर परिसर में बनी गोशाला को देखकर संबंधित को निर्देश दिये कि गायों के लिए हरे चारे व भूसे और पानी की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने वनखंडी नाथ मंदिर में बने जल कुंड की भी सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोनों मंदिरों मे पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए।
Tagsबरेलीधोपेश्वर नाथ मंदिरपरिसरसफाईव्यवस्थाउठेसवालडीएमजांचBareillyDhopeshwar Nath TemplePremisesCleanlinessArrangementsQuestions raisedDMInvestigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





