उत्तर प्रदेश

Bareilly: कटौती-ट्रिपिंग से जनता बेहाल, प्रशासन पर सवाल

Admindelhi1
26 April 2026 1:39 PM IST
Bareilly: कटौती-ट्रिपिंग से जनता बेहाल, प्रशासन पर सवाल
x

बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को बैठक के दौरान शहर की चौपट बिजली व्यवस्था पर मुख्य अभियंता को फटकार लगाई थी। उन्होंने फोन न उठाने वाले अधिकारियों को शक्ति भवन अटैच कराने की सलाह देते हुए बिजली व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था मे कोई सुधार नही हुआ है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जेई, एसडीओ, एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि डिप्टी सीएम ने शहक की चौपट बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कई जेई व अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने की बात कही थी।

इसकी जांच कराने पर रामपुर बाग जेई, किला जेई के नाम सामने आए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने दोनों जेई से अपने चेहरे दिखाने को कहा तो मालूम हुआ कि दोनों जेई वीसी में जुड़े ही नहीं थे। उन्होंने सभी से कार्यशैली में सुधार लाने, बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही सभी के फोन उठाने के निर्देश दिए। वीसी में उन्होंने हरुनगला, किला, पवन विहार, जगतपुर में आ रही समस्याओं, मीटर न लगने के सवालों पर अधिकारी एक दूसरे पर टालते रहे। शहर की बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावों की हकीकत इसी से पता लगाई जा सकती है कि शुक्रवार रात 11 बजे से शनिवार दोपहर 12 बजे तक सिकलापुर में 20 बार फ्यूज उड़न से लोग पूरी रात बिना बिजली के रहे। वही शनिवार की सुबह फ्यूज बनते ही हर 10 मिनट में उड़ने की समस्या रही। शुक्रवार से शनिवार दोपहर तक हुई बिजली कटौती से लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ा।

इसी तरह छोटी बमनपुरी में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण शुक्रवार से शनिवार देर रात तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सिकलापुर के आशीष जायसवाल, दीपक, आनंद किशोर, बृजकिशोर शर्मा, मनोज कुमार आदि ने हेल्पडेस्क पर बिजली कटौती की कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का निस्तारण समय से नहीं हो सका। वही छोटी बमनपुरी के दीपक शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात से ट्रांसफार्मर से हुए फॉल्ट के कारण शनिवार देर रात तक बिजली संकट झेलना पड़ा।

Next Story