उत्तर प्रदेश

Bareilly: योगी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर विरोध तेज

Admindelhi1
12 March 2026 2:47 PM IST
Bareilly: योगी की मां के खिलाफ टिप्पणी पर विरोध तेज
x

बरेली: गौ रक्षा दल ने सीएम योगी की मां पर की गई टिप्पणी के विरोध मे प्रदर्शन किया। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले मौलाना सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। बुधवार को गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता केसर ग्राउंड में इकठ्ठा हुए, और वहां से जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिहार के मौलाना सलीम के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम इशिता किशोर को दिया। ज्ञापन देने वालों में गौ रक्षा दल के तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार, देवेंद्र भास्कर, दिल्लीधर, धर्मवीर गंगवार, अजीत सिंह, विशाल सिंह, विष्णु मौर्य, सेवा सिंह और अनिल शर्मा आदि थे।

दिल्ली पुलिस ने तस्कर पकड़ा: बिशारतगंज। मंगलवार देर शाम मझगवां गांव मे दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी अहमद वली उर्फ लादेन के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गांव के अन्य संदिग्ध तस्करों की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस दोबारा दबिश देने पहुंची लेकिन कोई सफलता नही मिली। अहमद वली एक पुराने मामले मे वांछित था और नोटिस जारी होने के बावजूद पेश नहीं हुआ था। पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई। आरोपी के थाने पहुंचते ही एक ग्राम प्रधान का रिश्तेदार उसे छुड़ाने का प्रयास करता रहा लेकिन सफल नहीं हो सका। इसी क्रम मे बुधवार को जीआरपी अंबाला ने पस्तोर गांव में दबिश देकर पूरनलाल को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई पहले पकड़े गए आरोपी धनपाल की निशानदेही पर की गई।

Next Story