उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया

Admindelhi1
24 Dec 2025 4:04 PM IST
Bareilly: प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला जलाया
x

बरेली: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं से नाराज होकर मंगलवार को आंवला हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध दर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बरेवाजी करते हुए पुतला दहन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और दीपू चंद्रदास की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डीडीपुरम के बलिदान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद युनूस का पुतला दहन किया। विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि बांग्लादेश में जब से मोहम्मद युनुस के हाथ में सत्ता आई है, तबसे योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस मौके पर महानगर मंत्री संजय शुक्ला, बजरंग दल के महानगर संयोजक केवलानंद गौड, परम केसवानी, आर्यन चौधरी, आशीष शर्मा, आशीष सक्सेना, निखिल गंगवार, आर्यन खटीक, डॉ. बृजेश यादव शामिल हुए। आंवला नगर मे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण और स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे सम्राट अशोक चौराहा पर प्रदर्शन करते बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर सीधा दबाव बनाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करानी चाहिए।

वहां हिंदुओं को सोची समझी साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। यहां शैलेंद्र, जयदीप पाराशरी, तुलसी, सोनू सिंह, रामवीर प्रजापति, योगेश चौहान, सूरजभान गुप्ता, राकेश सिंह, भूरे, कमल, अनिल कश्यप, हरीश मौर्य, गौरव सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। वही महाराणा प्रताप चौराहा पर विहिप विक्रांत सिंह चौहान, आशीष हिंदू, विमल त्रिपाठी, शक्ति सिंह, अभय चौहान, वैभव शर्मा, प्रेम राजपूत, दुर्गेश सक्सेना, वंश कठेरिया, ऋतुराज सिंह, शेखर सिंह, उषा सतीजा, मनोज लोधी, निरंजन मौर्य आदि ने पुतला फूंका। फरीदपुर मे विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से इसका संज्ञान लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की। यहां तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, उपाध्यक्ष आकाश पटेल, विकास गंगवार, अरविंद गंगवार, गुरपाल सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सुनील यादव, मनीष मौर्य आदि रहे। बहेड़ी कस्बे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

यहां विहिप के विपिन गंगवार, वीरपाल, महावीर ठाकुर, विवेक पंडित, वीरेंद्र कश्यप, राहुल चौधरी, दिलीप गंगवार, अरविंद दिवाकर, हरवीर सिंह, विपिन, नरेश, राहुल कठेरिया, हिमांशु चौहान, अंकित रस्तोगी हिमांशु, राजा महाजन आदि मौजूद रहे। भुता मे विश्व हिंदू महासंघ फरीदपुर इकाई द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे लगातार अत्याचारों के विरोध में रसूला चौराहा पर प्रदर्शन कर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों में तहसील अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार, आकाश पटेल, विकास गंगवार, अरविंद गंगवार, गुरपाल सिंह, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सुनील यादव, मनीष मौर्य आदि रहे।

Next Story