उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रोफेसर पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला

Admindelhi1
31 May 2025 3:38 PM IST
Bareilly: प्रोफेसर पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला
x
25 लाख खर्च के बावजूद मांगे और रुपये

बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला प्रोफेसर ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता वर्तमान में बदायूं स्थित एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पति अमरोहा के एक राजकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

महिला की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी, जिसमें उनके परिवार ने 25 लाख रुपये खर्च, एक हुंडई औरा कार, सोने-चांदी और हीरे के आभूषण दिए। बावजूद इसके, ससुराल वाले लगातार 10 लाख रुपये नकद और 25 लाख रुपये की एक महंगी कार की मांग करते रहे।

शिकायत के अनुसार, शादी के समय पति ने अपनी उम्र छह साल कम बताई थी। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसकी वास्तविक जन्मतिथि 15 जुलाई 1977 है, जबकि शादी के समय उसने 15 अक्टूबर 1982 बताई थी।

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने दहेज की मांगों और धोखे का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उनकी तनख्वाह भी छीन ली जाती थी।

घटना की पराकाष्ठा 13 जून 2024 को हुई, जब दहेज देने से मना करने पर पति और परिजनों ने उनके गहने और कपड़े छीनकर उन्हें बस स्टैंड पर छोड़ दिया।

फिलहाल पीड़िता अपने मायके में रह रही हैं। बारादरी पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story