उत्तर प्रदेश

Bareilly: समस्याओं का निस्तारण ठप, सफाई कर्मी फिर सड़क पर

Admindelhi1
17 Oct 2025 2:38 PM IST
Bareilly: समस्याओं का निस्तारण ठप, सफाई कर्मी फिर सड़क पर
x

बरेली: कस्बे मे सफाई कर्मियों ने समस्याओं के निस्तारण नही होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो दिन बाद फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया है। नगर पंचायत प्रशासन ने इसे अनुचित और मनमानी बताया है। फतेहगंज पश्चिमी में दो दिन पहले स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर उत्पीड़न के खिलाफ सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन शुरू किया था। पूरे दिन धरना चलने के बाद शाम को चेयरमैन इमराना बेगम और ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करा दिया था।

दो दिन मे समस्याओं का निस्तारण नही होने पर गुरुवार को सफाई कर्मियों ने काम बंद करके दोबारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना की अगुवाई कर रहे राजेश कुमार ने बताया कि जब तक सफाई कर्मियों का उत्पीड़न खत्म नही होगा। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना सुबह 8.00 बजे शाम 6.00 बजे तक ही चलेगा। गुरुवार को पूरे दिन सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन दिया। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया उनकी मांगे नाजायज और अनुचित है। जिनका निस्तारण नगर पंचायत स्तर से किया जाना नामुकिन है। काम मे लापरवाही को लेकर कार्यवाही की गई थी।

लेकिन सफाई कर्मी बगैर काम किए मनमानी तरीके से दबाव बनाकर नौकरी करना चाहते हैं। उच्च अधिकारियों को अनावश्यक धरने की जानकारी दी गई है। निर्देश आने पर कार्यवाही की जाएगी।

Next Story