उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रधानाचार्य ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया

Admindelhi1
10 Feb 2026 7:44 PM IST
Bareilly: प्रधानाचार्य ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत किया
x

बरेली: आज विष्णु इंटर कॉलेज में प्रवेश पत्र वितरण किए गए इस अवसर पर समस्त शिक्षकों ने छात्रों से परीक्षा हेतु नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ।प्रवेश पत्र वितरण के समय प्रधानचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी विषयों के प्रश्नपत्रों को संयम एवम सावधानी से उत्तर लिखने को कहा उन्होंने बताया कि सभी प्रश्नों को अंको के आधार पर महत्व देते हुए समय निर्धारित करें जिससे कोई भी प्रश्न लिखने से न छूट पाए । प्रवीण कुमार ने बताया की सभी छात्र

अपना प्रवेश पत्र सुरक्षित रखें क्योंकि यह परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए आवश्यक है।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के नियमों और निर्देशों का पालन करने के लिए कहा, जैसे कि समय पर पहुँचना, आवश्यक सामान लाना, और नकल न करना।

परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने और दूसरों को परेशान न करने के लिए प्रेरित किया गया तथा पेपर हल करने के उपरांत अपनी उत्तर पुस्तिका की जाँच करने के लिए भी निर्देशित किया, ताकि वे सुनिश्चित कर सकें कि उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। अन्त में सभी को प्रवेश पत्र वितरण कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी । इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा अध्यापक, 10 एवं 12 के शिक्षकों ने छात्रों को प्रवेश पत्र एवं परीक्षा पर चर्चा मोदी जी के कार्यक्रम पर सर्टिफिकेट भी दिए गएl विद्यालय के सभी शिक्षक कौन है हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।

Next Story