- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: लापरवाही और...
Bareilly: लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में प्रिंसिपल को जेल

बरेली: जनपद के थाना भुता के सहोद्रा मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कमलेश कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। भुता के डबोरा गंगापुर गांव के सहोद्रा देवी मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कमलेश ने 12वीं व 10वीं कि छात्राओं से मनमानी फीस वसूली लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नही कराया। प्रिंसिपल प्रवेश पत्र देने के लिए कई दिन से छात्राओं को परेशान कर रहा था। बुधवार को छात्राओं को प्रवेश पत्र नही मिला। जिसकी वजह से उनकी परीक्षा छूट गई।
छात्राओं ने अभिभावकों के साथ हंगामा करते हुए भुता थाने मे तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल कमलेश कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने अपनी गलती मानी। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि सहोद्रा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने 12वीं तक की छात्राओं का एडमिशन लेकर उनसे पूरे माह की फीस वसूली लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन नही कराया। प्रिंसिपल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।





