उत्तर प्रदेश

Bareilly: शहर मे बिजली कटौती ने किया बेहाल, जागकर रात काट रहे शहरवासी

Admindelhi1
12 Jun 2025 12:12 PM IST
Bareilly: शहर मे बिजली कटौती ने किया बेहाल, जागकर रात काट रहे शहरवासी
x

बरेली: शहर मे बिजली संकट देखकर यही लग रहा कि सदों के मौसम में शटडाउन लेकर जो बिजली सुधार के कार्य कराए गए थे। वे जमीनी कम कागजी स्तर पर ज्यादा हुए है। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं में बिजली कटौती से हाहाकार मचा है। कावेरी कॉलोनी में तीन दिन में 35 घंटे भी बिजली नही मिली है। सन सिटी विस्तार में मंगलवार की रात सात घंटे से अधिक कटौती के बाद बुधवार की रात में भी बिजली की आपूर्ति चाधित रही। कालोनी के लोगों की दूसरी रात भी बेचैनी में गुजरी।

टीपीनगर फोहर से जुड़े जसोली, कुंवरपुर, मलूकपुर नाला में 15 घंटे बिजली गुल रही। कुर्मांचल नगर में मंगलवार की पूरी रात संकट बना तो पवन विहार सात घंटे कटौती पर उपभोक्ताओं रात जागकर काटी। शहर के कुंवरपुर, मलूकपुर, जसोली आदि जगह पर केबल मे आग लगने के बाद मंगलवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पूरी रात क्षेत्र में बिजली गुल रही। किला से बिजली को जोड़ा गया तो वहां ओवरलोड हो गया। मिशन सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति को जोड़ा तो मिशन सबस्टेशन ओवरलोड हो गया।

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। बन्नूवाल नगर के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार रात एक बजे से बिजली आपूर्ति बंद है। हेल्प डेस्क पर कॉल करने के बाद भी समाधान नही हुआ। सबस्टेशन गए तो कर्मचारियों ने अभद्रता की। हरुनगला सबस्टेशन का नंबर लगातार बंद बताने से आपूर्ति बुधवार को बहाल हुई। नवादा शेखान के गुलाव बाड़ी रोड पर लगे ट्रांसफार्मर में फेस की समस्या होने से पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्रवासियों ने रात 2.45 ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिला। बुधवार सुबह 9 बजे बिजली बहाल हुई। इसके अलावा टीपीनगर फोडर से जुड़ी कावेरी कॉलोनी में तीन दिन से संकट बना है। 72 घंटे में से 35 घंटे आपूर्ति नहीं मिली।

एसडीओ विपुल शुक्ला ने बताया कि कावेरी कॉलोनी में दिक्कत अधिक है। नए तार डलवाकर गुरुवार को समस्या का समाधान कराया जाएगा। वही हरुनगला सबस्टेशन के पवन विहार, फाइक इंक्लेव, गणेशपुरम हरुनगला सुपर सिटी, टीपी नगर, बाईपास, सुरेश शर्मा नगर, यूनिवर्सिटी, राम गंगा नगर, आशीष रॉयल पार्क गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, सनराइज कॉलोनी में भी मंगलवार की रात ट्रांसफार्मर में खराबी होने से छह से सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Next Story