उत्तर प्रदेश

Bareilly: हार्टमैन के पास बिजली संकट, सबस्टेशन में पांच घंटे गुल रही सप्लाई

Admindelhi1
11 Jun 2025 10:02 AM GMT
Bareilly: हार्टमैन के पास बिजली संकट, सबस्टेशन में पांच घंटे गुल रही सप्लाई
x

बरेली: सिविल लाइंस क्षेत्र मे मंगलवार को लोकल फाल्ट की वजह से ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। शिकायत के बाद भी फाल्ट ठीक नही हुआ तो नाराज लोगों ने रामपुर बाग स्थित हेल्प डेस्क पर हंगामा किया। बाद मे फाल्ट ठीक कराया गया। वही लोकल फाल्टों से किला सबस्टेशन के हार्टमन रोड, महानगर, सनसिटी समेत कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किला और सीबीगंज सबस्टेशन के हार्टमन कॉलेज रोड, गुप्ता नर्सरी, रेशमा नर्सिंग होम, मिनी बाईपास, सैदपुर हाकिंस आदि इलाकों में सुबह 10:30 बजे बिजली गुल हो गई। दो से तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोकल फाल्ट से सिविल लाइंस प्रथम सबस्टेशन के रामपुर बाग, स्टेशन रोड, सर्किट हाउस चौराहा समेत कई इलाकों में सुबह आठ से साढ़े दस बजे तक आपूर्ति ठप रही। बताते हैं कि उपभोक्ताओं ने रामपुर बाग में हेल्प डेस्क पर फोन कर फाल्ट की जानकारी दी, मगर इसके बाद भी फाल्ट ठीक नहीं हुआ।

इससे नाराज लोग हेल्प डेस्क पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद फाल्ट को ठीक किया गया। सुबह 9 बजे से शाहदाना सबस्टेशन के कांकर टोला में फाल्ट से बिजली गुल हो गई। इसके अलावा किला सबस्टेशन के बड़ा बाजार में भी सुबह को बिजली संकट बना रहा। सीबीगंज सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में फेस नहीं आने की समस्या रही। दुर्गानगर सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में भी सुबह 9 बजे फाल्ट से आपूर्ति बाधित हुई। डीडीपुरम और कुतुबखाना क्षेत्र में फेस नहीं आने की समस्या से लोग परेशान हुए।

हरूनगला सबस्टेशन के मानसरोवर, गणेश पुरम, महानगर कॉलोनी, जगतपुर, ग्रीन पार्क, कुर्मांचल नगर, अंबर सिटी मे भी बिजली समस्या रही। रात 8 बजे किला सबस्टेशन के चौधरी तलाब, मलूकपुर नाला, कटरा मानराय आदि जगह पर भी लोकल फाल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित हुई।

Next Story