- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: तालाब की...
Bareilly: तालाब की जमीन से हटेगा कब्ज़ा, आधा दर्जन मकानों पर प्रशासन की नजर

बरेली: डेलापीर तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले करीब आधा दर्जन भवनों को नगर निगम ने चिह्नित कर लिया है। नगर निगम अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों और दीवार को हटाएगा। जिन भवनों को हटाया जाएगा, उनपर लाल निशान लगा दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण लोग खुद हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम ने तालाब की सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली और अतिक्रमण वाले करीब आधा दर्जन मकानों की दीवार पर लाल निशान लगा दिए। निगम के सूत्रों के मुताबिक डेलापीर तालाब बरसों से अतिक्रमण की चपेट में है। स्थानीय लोगों ने वहां पक्के निर्माण कर लिए हैं, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
अब नगर निगम ने राजस्व विभाग के सहयोग से सीमांकन कर यह स्पष्ट कर दिया है कि तालाब की कितनी भूमि पर कब्जा किया गया है। अब लाल निशान लगने के बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि स्वयं ही अतिक्रमण हटाएं अन्यथा जल्द ही बुलडोजर चलाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जल स्रोतों के संरक्षण के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है।





