उत्तर प्रदेश

Bareilly: आंवला में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, 14 नामजद

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:13 PM IST
Bareilly: आंवला में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, 14 नामजद
x

बरेली: जनपद के थाना आंवला क्षेत्र के गांव अलीनगर मे लड़की को भगाकर ले जाने के मामले की जांच करने पहुंची आंवला थाने की पुलिस टीम पर लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई ओमपाल सिंह ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि वह एक शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को अलीनगर गांव गए थे। वापस लौटते समय गांव के ही सुदामा पत्नी प्रेमशंकर, शीला पत्नी कल्लू, कुसमा पत्नी दामोदर, तारावती पत्नी रामस्वरूप, लक्ष्मीकांत, सुशील, हरपाल और करीब 6 अज्ञात लोगों नें लाठी डंडे के साथ उन्हे रोक लिया। वह लोग मुकदमे के मामले की लड़की को विपक्षी को देने का आरोप लगाने लगे।

उन्हे समझाने का प्रयास किया। परंतु वह लोग नहीं माने और जान से मारने की धमकी देते हुए उनपर हमलावर हो गए। उन्होंने दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल 8 जून की रात करीब 11:30 बजे अलीनगर गांव की एक 17 वर्षीय लड़की को गांव का ही साहब सिंह, अपने भाई टेनी और सुभाष की सहायता से भगाकर ले गया था।

इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लड़की की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गम्भीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।

Next Story