- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: पुलिस ने 17...
Bareilly: पुलिस ने 17 और उपद्रवियों पर कानूनी कार्रवाई की

बरेली: जनपद मे जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस लगातार उपद्रवियों पर शिकंजा कस रही है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर समेत दो अन्य उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही जांच मे भूमिका मिलने के बाद 17 अन्य उपद्रवियों को मुकदमे में नामजद किया गया है। आपको बता दें कि 26 सितंबर को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया मैदान में भीड़ जुटाने और पैदल मार्च का ऐलान किया था। इसके चलते शहर में जगह-जगह बवाल हुआ।
उपद्रवियों ने फायरिंग और पत्थरों से हमला कर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इस मामले में शहर के पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज कराए गए, जिनमें मौलाना तौकीर समेत 89 उपद्रवी गिरफ्तार 83 को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इनमें से छह उपद्रवियों का शांतिभंग में चालान किया गया था। बुधवार को खलील तिराहे पर हुए बवाल के मुकदमे में कोतवाली पुलिस ने सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी हनीफ और बिधौलिया निवासी मो. जीशान रजा खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों पर नियम विरुद्ध भीड़ जमा करने, भड़काऊ नारे लगाने और पुलिस पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने बवाल में सक्रिय होने के संदेह पर 25 संदिग्धों को चिह्नित किया था। 26 सितंबर को इन सभी के मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन आदि की जांच की गई।
इसमें सामने आया कि ये सभी बवाल के प्रमुख आरोपियों के संपर्क में थे। इसी आधार पर इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी निवासी रफीक बेग, मजीद बेग, रिजवान, नासिर खान, लईक अहमद, शफीले अहमद, जाफर, शकील व हसीन को नामजद किया गया है।
किला क्षेत्र में पंजाबपुरा निवासी दाऊद, बारादरी में चक सकलैन नगर निवासी शानू टैंपू, नईम उर्फ लाली व फैजान कांकरटोला निवासी आरिफ, नवाब साहब की कोठी के पास रहने वला वलीद जिलानी, हजियापुर निवासी आरिफ और कोतवाली में आजमनगर निवासी अफजाल कुरैशी को नामजद किया गया है। आठ अन्य संदिग्धों की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।





