- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly पुलिस ने तीन...
उत्तर प्रदेश
Bareilly पुलिस ने तीन बांग्लादेशी महिलाओं को भेजा जेल
Tara Tandi
24 Aug 2025 3:54 PM IST

x
Bareilly बरेली । प्रेमनगर थाना पुलिस ने फर्जी कागजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाकर जिले में रहने वाली तीनों बांग्लादेशी बहनों मुनारा बी, सायरा बानो और तसलीमा को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुनारा बी ने दोनों पासपोर्ट पर नौ बार विदेश की यात्रा की थी। पुलिस पूछताछ में मुनारा ने बताया कि वह काम करने के लिए विदेश में गई थी। हालांकि यह बात पुलिस को गले नहीं उतर रही है। पुलिस इन तीनों बहनों से जुड़े लोगों का ब्योरा खंगाल रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने शनिवार के अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि मौलानगर में बिलाल मस्जिद के पास रह रही मुनारा बी मूलत: बांग्लादेश के गांव शीकरी थाना बैनापुलपोर्ट जिला जेस्सोर खुलना की निवासी है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुनारा बी साल 1970 से 72 में बॉर्डर पार कर भारत आई थी, तब से अपनी नागरिकता छिपाकर बरेली में ही रह रही थी। उसने शहर निवासी मोहम्मद यासीन उर्फ कल्लू से शादी की। दोनों के चार बच्चे हैं। मुनारा ने साल 2011 में अपनी नागरिकता छिपाते हुए एक पासपोर्ट बनवाया था।
इसके बाद 2012 में दूसरा पासपोर्ट बनवाया था। तीनों बहनों पर अवैध रूप से भारत में रहने, फर्जी भारतीय पहचान पत्र और अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो फर्जी पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर 22 अगस्त को शाम मोहल्ला बानखाना से मुख्य आरोपी मुनारा बी (65) को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद उसकी दो बहनें सायरा बानो (48) और तसलीमा (45) को भी गिरफ्तार किया गया था।
दोनों हाफिजगंज कस्बे में रहती थीं। पुलिस ने मुनारा बी से दुबई और बांग्लादेश की यात्रा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह वहां पर घरों में काम करने के लिए जाती थी लेकिन, यह बयान पुलिस के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। चर्चा है कि मुनारा ने गुमराह करने के लिए पुलिस को बताया कि उसे कोई बचपन में लाकर यहां बेच कर चला गया था। इस पहलू पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर पासपोर्ट, पैन कार्ड, सायरा बानो के नाम से विदेश जाने का बोर्डिंग पास, विदेश के कई होटलों के विजिटिंग कार्ड, भिन्न भिन्न नाम व जन्म तिथि से बने पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रतियां बरामद किए हैं।
पति चलाता है रिक्शा, पत्नी कर रही विदेश यात्रा
पुलिस पूछताछ में मुनारा बी ने बताया कि उसने सायरा बानो के नाम से बने पासपोर्ट पर नौ बार विदेश यात्राएं कीं। वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसका पति यासीन उर्फ कल्लू स्कूल में रिक्शा चलाता था। शादी के बाद उसे दो बेटे और दो बेटी हुई। बेटा हसीन और वसीम है। वसीम हैदराबाद में कारचौबी का काम करता है, जबकि बेटी गुड़िया का निधन हो गया है। दूसरी बेटी नगमा शादीशुदा है और बानखाना में रहती है। जिसका पति विदेश में रहता है। हैरानी की बात है कि पति रिक्शा चलाता था और वह साफ-सफाई का काम करते हुए भी विदेश यात्राएं करती रही।
दोनों बहनों की भी कराई शादी
एसपी सिटी ने बताया कि सायरा बानो के पति की मौत हो चुकी है। उसे तीन बेटे नसीम, अजमत और एक किशोर बेटा है। दो बेटे मजदूरी करते हैं। उसने अपनी बहन मुनारा बी की विदेश यात्रा के लिए फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने में सहायता की है, जबकि तसलीमा का पति शमशाद अहमद मजदूरी करता है। उसे तीन बेटे और बेटी हैं। दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। पुलिस इन तीनों से जुड़े लोगों के विषय में जानकारियां जुटा रही है। मुनारा ने स्वीकार किया कि उसने एक पासपोर्ट जला दिया है। यानी सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी है।
TagsBareilly पुलिसतीन बांग्लादेशी महिलाओंभेजा जेलBareilly Policethree Bangladeshi womensent to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





