उत्तर प्रदेश

Bareilly: बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Admindelhi1
27 Sept 2025 2:44 PM IST
Bareilly: बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां
x

बरेली: आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर कानपुर में हुई कार्रवाई के विरोध मे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद जुटी भीड़ मे शामिल उपद्रवियों ने शहर मे पांच जगहों पर भारी बवाल किया। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग की। दुकानों मे तोड़-फोड़ और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए। बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस पर फायरिंग की। पथराव और छरें लगने 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो हो गए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के के गोले छोड़ने के साथ लाठी चार्ज किया। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बवालियों से कई असलहे भी बरामद किए गए है। घटना के बाद आधे से ज्यादा शहर बाजार बंद हो गए। कानपुर की घटना के विरोध मे मौलाना तौकीर रजा खां ने जुमे की नमाज के बाद समुदाय के लोगों के साथ इस्लामिया इंटर स्कूल के ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन का एलान किया था। इसकी अनुमति पुलिस प्रशासन ने नही दी थी।

जिले मे धारा 163 लागू होने के बावजूद शुक्रवार दोपहर लोगों का हुजूम इस्लामिया पहुंचने लगा। इसी बीच भीड़ की शक्ल मे उपद्रवियों ने पुलिस के सामने नारेबाजी और तकरीर शुरू कर दी। उपद्रवी बेकाबू होते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने-समझाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया। कई दुकानों में तोड़-फोड़ भी की। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। उपद्रवियों ने गली और छतों से पुलिस पर पथराव किया। बरेली मे माहौल खराब करने की साजिश थी। साजिश के पीछे पश्चिम मे उद्योग धंधों और प्रगति के खिलाफ एक नकारात्मक माहौल बनाना था। सरकार पता लगा रही है कि साजिश के पीछे किसका हाथ है। सूत्रों का मानना है कि बरेली की साजिश के पीछे नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो को दंगों की आड़ में कमतर दिखाना और ये जाहिर करना था कि उत्तर प्रदेश अभी भी सुरक्षित नही है ताकि विदेशी निवेश यूपी में न आ पाए। डीआईजी बरेली अजय कुमार साहनी ने बताया कि उपद्रवियों ने पथराव और फायरिंग कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की।

बवाल मे 10 पुलिसकर्मी घायल हुए है। पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। जिससे भीड़ तितर-बितर हुई। घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई है। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। कई लोगों को गिरफ्तार किया है। असलहे बरामद किए हैं। इस घटनाक्रम मे शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा।

Next Story