उत्तर प्रदेश

बरेली: पुलिस को एक खास टास्क मिला

Sonam
1 July 2023 10:09 AM GMT
बरेली: पुलिस को एक खास टास्क मिला
x

दिल्ली : कुर्बानी के लिए लाया गया बकरा ईद से एक दिन पहले किसी ने चुरा लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बकरे का कोई पता नहीं चला तो पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ बकरा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को काले रंग का बकरा तलाशने का टिपिकल टास्क मिला है।

थाना बारादरी क्षेत्र के कटरा चांद खां के रहने वाले जरी कारीगर आसिम खां पुत्र इदरीश खां ने बताया वह 20 जून को कुर्बानी के लिए 32 हजार के दो बकरे खरीद कर लाए थे। जिसमें एक बकरा काले रंग का और दूसरा भूरे रंग का था। 28 जून को काला बकरा घर के बाहर रस्सी से बंधा हुआ था। इसी बीच अज्ञात चोर जरी कारीगर का बकरा चोरी कर ले गए। घर के बाहर से बकरा गायब होने के बाद जरी कारीगर ने मोहल्ले बस्ती में बकरे को काफी तलाश किया। लेकिन उनका बकरा कहीं नहीं मिला। जरी कारीगर ने घटना की जानकारी बारादरी थाने पुलिस को दी।

शुरुआत में पुलिस ने बकरा आसपास खोजने की बात कहकर पीड़ित को थाने से वापस कर दिया। लेकिन ईद के दूसरे दिन भी बकरे का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद आसिम ने फिर थाने पहुंचकर पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही उसने पुलिस को बकरे की फ़ोटो भी सौंपी है। जिसमें उसने बकरे की उम्र एक साल बताई है। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बकरे की खोजबीन शुरू कर दी है।

Next Story