उत्तर प्रदेश

Bareilly: जुमे की नमाज को लेकर भौआपुर में तैनात रहा पुलिस बल

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:19 PM IST
Bareilly: जुमे की नमाज को लेकर भौआपुर में तैनात रहा पुलिस बल
x

बरेली: जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के गांव भौआपुर मे खाली पड़ी जगह पर नमाज पढ़ने और मदरसा चलाने के विरोध को लेकर गुरुवार को पुलिस प्रशासन और हिंदू पक्ष में हुई नोक झोंक के बाद शुक्रवार दोपहर को जुमे की सामूहिक नमाज पुलिस बल की मौजूदगी में हुई। नमाज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वहीं हिंदू पक्ष के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर विरोध जताया। नमाज के समय हिंदू पक्ष के शिकायतकर्ताओं को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बभिया चौकी पर वार्ता के लिए बुलाकर नजरबंद कर दिया। नमाज संपन्न होने के बाद शिकायतकर्ताओं को वापस जाने दिया। वहीं पुलिस प्रशासन की हिदायत के बाद भी शुक्रवार सुबह मदरसे का संचालन भी जारी रहा।

बभिया चौकी पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, सीओ एलआईयू विजय राना की मौजूदगी में हिंदू पक्ष के शिकायतकर्ताओं को नजरबंद किया गया। नमाज स्थल पर नायब तहसीलदार विदित कुमार, प्रभारी निरीक्षक कैंट राजेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बनाए हुए थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उन्हें कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। जिनमें वर्ष 2016 में जमीन का बख्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन होना दर्शाया गया है।

उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। शुक्रवार को 12 बजे से पहले ही सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए। इसके बाद 1:30 बजे नमाजी नमाज पढ़ कर बाहर निकले। इस पर नमाजियों के मुतावल्ली को नमाज में लगाए गए अधिक वक्त को लेकर नायब तहसीलदार विदित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट राजेश कुमार ने फटकार लगाई।

Next Story