उत्तर प्रदेश

Bareilly: युवती की आत्महत्या के प्रयास पर पुलिस सक्रिय

Admindelhi1
26 Dec 2025 2:55 PM IST
Bareilly: युवती की आत्महत्या के प्रयास पर पुलिस सक्रिय
x

बरेली: जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र की युवती ने शादी से इनकार किया तो फर्नीचर डिजाइनर युवक ने उसके फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी नही माना तो बदनामी से आहत होकर युवती ने जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट मे पेश किया है। बारादरी के मोहल्ला कोट निवासी फरमान उर्फ छोटू बीटेक पास है और फर्नीचर की डिजाइनिंग का कार्य करता है। बारादरी क्षेत्र मे ही रहने वाली एक युवती की खूबसूरती को देखकर फरमान उससे एकतरफा मोहब्बत करने लगा और बात करने का दबाव बनाने लगा। फरमान ने अपने माता-पिता को युवती के घर रिश्ता लेकर भेजा लेकिन उसके घरवालों ने मना कर दिया।

इस पर आरोपी ने सोशल मीडिया से युवती का फोटो निकाला और एडिट करके उसे अश्लील बना दिया। फिर युवती को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग करके उस फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर बात करने का दबाव बनाने लगा। अश्लील फोटो के जरिये फरमान युवती को ब्लैकमेल कर रुपये भी वसूलने लगा। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने उसके घर जाकर शिकायत की तो विवाद भी हुआ। जिसके बाद थाना बारादरी 21 दिसंबर को फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो वह फरार हो गया।

वही दूसरी ओर से बदनामी से आहत होकर युवती ने 23 दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत में सुधार होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर आरोपी फरमान उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया।

Next Story