उत्तर प्रदेश

Bareilly: मंदिर क्षेत्रों में प्लास्टिक पर रोक, बिजली व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत

Admindelhi1
21 Jun 2025 6:32 PM IST
Bareilly: मंदिर क्षेत्रों में प्लास्टिक पर रोक, बिजली व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत
x

बरेली: एडीएम सिटी सौरभ दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि श्रावण मास में समस्त मंदिरों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखें। नगर निगम को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के आस-पास साफ-सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था चाक चौबंद रखें। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि मंदिर परिसर में प्लास्टिक को पूर्ण तरह से प्रतिबंध करें।

नागरिक सुरक्षा को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के प्रवेश, निकासी द्वार में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को तैनात करें। श्रावण मास में मांस व मदिरा खुले में बेचने पर पाबंदी रहेगी, ताकि किसी की आस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो सके। कहा कि समस्त मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, इसकी ऑडियो तथा वीडियो सुरक्षित रखी जाए।

एसपी सिटी मानुष पारिक ने कहा कि मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह सहित समस्त मंदिरों के महंत उपस्थित रहे।

Next Story