उत्तर प्रदेश

Bareilly: बाइक की टक्कर से पलटी पिकअप, सैकड़ों मुर्गियां बर्बाद

Admindelhi1
7 Nov 2025 3:36 PM IST
Bareilly: बाइक की टक्कर से पलटी पिकअप, सैकड़ों मुर्गियां बर्बाद
x

बरेली: जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे मुर्गियों से भरी तेजरफ्तार पिकअप ने गुरुवार की सुबह एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन मे लदी सैकड़ों मुर्गियां भी मर गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। हाइवे पर गुरुवार की सुबह नल नगरिया चौराहे के पास मुर्गियों से भरी तेजरफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। वही पिकअप मे लदी तमाम मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पिकअप को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने सड़क पर पड़ी मृत और जिंदा मुर्गियों को समेटना भी शुरू कर दिया। गांव गूला निवासी शक्ति सिंह टोल प्लाजा के पास पेट्रोल पंप पर बाइक से जा रहे थे। नल नगरिया चौराहा सरकारी स्कूल के पास मुर्गा लदे कैंटर ने पीछे से जोरदार तक मार दी। इससे शक्ति सिंह घायल हो गए। टक्कर के बाद मुर्गा लदा वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गया।

Next Story