उत्तर प्रदेश

Bareilly: पार्टी को किसानों-मजदूरों से जोड़े कार्यकर्ता: त्रिलोक त्यागी

Admindelhi1
29 Oct 2025 2:39 PM IST
Bareilly: पार्टी को किसानों-मजदूरों से जोड़े कार्यकर्ता: त्रिलोक त्यागी
x

बरेली: गांधी उद्यान स्थित होटल रोहिला मे मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र मे जाकर पार्टी नीतियों को बताएं। गरीब किसान और मजदूरों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है और किसानों के हितों के लिए हमेशा सजग रहती है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने कहा कि दिलनवाज खान ने कहा अल्पसंख्यकों के हितों के लिए राष्ट्रीय लोकदल हमेशा साथ खड़ी है। रुहेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने कहा कि जिले मे अध्यक्ष मो. मतलूब के नेतृत्व मे पार्टी अच्छा काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने कहा कि सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र मे जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।

इसका समापन पटेल चौक पर किया जाएगा। इस मौके पर सदस्यता प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद मनोज चौधरी, प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक, कुलदीप पंवार, सहादत हुसैन, कमल जीत सिंह, शाहवान खान, गीता सिन्हा, नंद किशोर मिश्रा, संजीव शर्मा, चौधरी सनी, किस्मत अली, अबरार अली, ओमपाल, जाफर मंसूरी, राजवीर उपाध्याय, परमेश्वरी कश्यप, हसीन, गुड्डू अल्वी, जाबिर खान, इमरान खान, झम्मन लाल, वीरेंद्र गंगवार, रवि ढाका, योगेन्द्र सिंह, मनवीर सिंह, तरुण चहल आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story