उत्तर प्रदेश

Bareilly: बढ़ती भीड़ से जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

Admindelhi1
4 Nov 2025 1:13 PM IST
Bareilly: बढ़ती भीड़ से जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई
x

बरेली: जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को अव्यवस्थाएं हावी रही। वरिष्ठ नागरिकों के आरक्षित काउंटर से पर्चा बनाने के लिए दूसरे मरीज लाइन तोड़कर घुस गए। इसकी वजह से काउंटर पर पर्चा बनवाने पहुंचे बुजुर्ग मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। उनके बैठने के कोई इंतजाम नहीं थे। वायरल बुखार और त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। सुबह 8 से 1 बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और त्वचा रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

कई युवा मरीज बुजुर्गों के लिए आरक्षित काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए खड़े नजर आए। इस वजह से बुजुर्गों की उनसे नोकझोंक भी हुई। वायरल बुखार के दो सौ और त्वचा के करीब 400 मरीज पहुंचे। प्रभारी एडीएसआईसी डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के अनुसार सोमवार को 1548 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ है। दो हजार से अधिक पुराने रोगी भी इलाज के लिए पहुंचे। हालांकि मरीजों के इलाज संबंधी दवाएं व अन्य संसाधन उपलब्ध है। वही सीएमओ कार्यालय में सोमवार को आयोजित शिविर में दिव्यांगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दिव्यांगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नही की गई थी। कुछ दिव्यांगों ने सीएमओ कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन अफसरों ने इस ओर ध्यान नही दिया।

Next Story