उत्तर प्रदेश

Bareilly: रॉयल्टी चोरी में संगठित गिरोह सक्रिय

Admindelhi1
17 Jan 2026 7:24 PM IST
Bareilly: रॉयल्टी चोरी में संगठित गिरोह सक्रिय
x

बरेली: जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे रेता-बजरी के अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी का संगठित रैकेट सक्रिय है। टैक्स और ट्रांजिट शुल्क से बचने के लिए माफिया कारों के जरिये अधिकारियों की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं और टीम दिखते ही ट्रक चालकों को अलर्ट कर देते हैं। नतीजतन, ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी अदा किए फर्राटा भरते रहते है।

जानकारों के अनुसार, 14 टायरा ट्रक पर 30 टन का पास जारी होता है, जिस पर करीब तीन हजार रुपये रॉयल्टी (10 रुपये प्रति कुंतल) ऑनलाइन जमा होनी चाहिए, लेकिन ट्रक मालिक अक्सर बिना भुगतान किए ही निकल जाते हैं। इतना ही नहीं, 30 टन पास वाले ट्रकों में 60 टन से अधिक रेता बजरी लोड कर ली जाती है। हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड वाहनटोल प्लाजा पर भी ट्रेस नही हो पा रहे है। माफिया ट्रकों की नंबर प्लेट पर कालिख पोत देते है ताकि टोल पर पहचान न हो सके। जांच में सामने आया है कि कई मामलों में ओवरलोड वाहनों ट्रकों की टोल रसीदें दो पहिया के नंबरों पर दर्ज मिली है। वही कताई मिल रोड पर भी बिना रॉयल्टी और ट्रांजिट शुल्क के डंपर गुजर रहे है। बताया जा रहा है कि ये वाहन बाजपुर (उत्तराखंड) से अवैध खनन कर रेता-बजरीला रहे है।

ओवरलोड वाहनों के कारण यह सड़क कुछ ही समय मे उखड़ गई है और आए दिन हादसे हो रहे है। आरटीओ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आरटीओ के घर से मुंडिया टोल तक हर पांच किलोमीटर पर कारें खड़ी की जाती है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान वन विभाग तिराहा और नवीन मंडी क्षेत्र से 37 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इसके अलावा माफियाओं की दो कारें और एक बोलेरो सहित कुल तीन अन्य वाहन जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सलमान, गौस कमर, करन सिंह, चांद, नसीम, सुनील, कासिम, विकास, फुरकान, अनुज, साकिर, नाजिम, राजेश, मुस्तफा, दान सिंह पटेल, इमरान, निजाम, मुजीव, सोहेल, अजरुनदीन, नियासुद्दीन, अनूप गुप्ता उर्फ अनु और सहरूद्दीन शामिल है।

Next Story