उत्तर प्रदेश

Bareilly: रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सकता, जाने वजह

Tara Tandi
19 Feb 2025 3:04 PM IST
Bareilly: रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सकता, जाने  वजह
x
Bareilly बरेली । ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे पूरा होने के बाद भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। एक साल पहले परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी।
जिले के अभी भी ऐसे कई गांव हैं जहां पर रोडवेज बस नहीं पहुंचने से लोगों को बरेली आकर दिल्ली, लखनऊ या अन्य जगह के लिए बस पकड़नी पड़ती है। जहां रोडवेज बसें नहीं चल रही थीं, वहां सर्वे कराकर बसों का संचालन कराने की बात कही थी।
परिवहन विभाग और परिवहन निगम की टीमों ने जिले के 86 गावों में रोडवेज बस चलाने के लिए सर्वे किया था। सर्वे में कमेटी ने सड़क की चौड़ाई, सड़क की स्थिति आदि के बारे में जानकारी जुटाई। उसके बाद किस रूट पर कितने सीटर बस चलेगी इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई थी।
केसरपुर में चलती थी बस लेकिन अब नहीं
केसरपुर निवासी विपुल पटेल ने बताया 2017 में रोडवेज बस का संचालन गांव तक होता था। बस बरेली से केसरपुर होते हुए नवाबगंज के लिए जाती थी और नवाबगंज से बरेली आती थी लेकिन कुछ महीने बाद बस चलना बंद हो गई। इसके अलावा नवाबगंज से सटे क्योलड़िया में भी बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन गांवों का किया गया चयन
बरेली में रिछा क्रासिंग बालपुर, बहेड़ी सेमीखेड़ा-वसुधरन, बहेड़ी शीशगढ, बहेड़ी-शेरगढ़, बकैनिया चम्पतपुर से पिररिया रामपुर, सतुइया पट्टी से भोलापुर मिलक, रसूली चौधरी से गौतारा मुरादाबाद, बिहारीपुर से किटौना-आवंला-सिरौली-शाहबाद, राजपुर कलान से ढकिया, डवौरा से नूरपुर आंवला- बिसौली-चंदौसी, रामपुर खुर्द से गोला खेड़ा, नवाबगंज-कल्याणपुर गेला, क्योलड़िया-सुनदरी, कल्याणपुर-कटईया, सेंथल बरौर, भुता, बिथरी, किशनपुर, जादोपुर, बुखारा, पचपेड़ा, समेत अन्य गांव का चयन रोडवेज बस चलाने के लिए किया गया था।
जिन गांवों में रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है, उनका सर्वे कराकर रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय को भेजी गई थी। मुख्यालय से भी बसों के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। अब बसों के परमिट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद बसों का संचालन कराया जाएगा
Next Story