उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्कूल के सामने हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
30 May 2025 4:07 PM IST
Bareilly: स्कूल के सामने हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
x

बरेली: जनपद के थाना प्रेमनगर के पॉश इलाके राजेंद्रनगर मे ऑनलाइन सट्टा की खाईबाड़ी करते पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से चार लाख रुपये, चार मोबाइल फोन, दो डायरी व अन्य सामान मिला है। सात आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर में सूरजभान स्कूल के सामने एक मकान में काफी समय से ऑनलाइन सट्टा का धंधा हो रहा है। यहां रोजाना लाखों रुपये का खेल हो रहा है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम के निदेशों पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा।

यहां से राजेंद्र नगर निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चार लाख रुपये, दो डायरी और चार मोबाइल फोन भी मिले। गिरफ्तार आरोपी ने मौके से भागने वाले सटोरियों के नाम पटेल नगर निवासी सुधांशु, लल्ला उर्फ हिमांशु अग्रवाल, जनकपुरी निवासी विपिन आनंद, सावरकर नगर निवासी युसुफ, सुभाषनगर निवासी सुमित गंगवार, मिनी बाइपास निवासी विजेंद्र पाहुजा और बीडीए कॉलोनी धर्मकांटा निवासी सजल बताए है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रथम ने बताया की अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद डायरी में कई और नाम भी लिखे हैं। इसके अलावा रुपयों के लेनदेन का जिक्र भी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Next Story