- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: एनएचएआई ने...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: एनएचएआई ने हाईवे सुरक्षा बढ़ाने के लिए चिह्नित किए स्थान
Admindelhi1
20 Dec 2025 3:24 PM IST

x
बरेली: कोहरे के कारण बढ़ रही दुघर्टनाओं को देखते हुए शुक्रवार को एनएचएआई की टीम ने पुलिस के साथ 13 किलोमीटर तक अवैध कट व हादसे वाले स्थानों का निरीक्षण कर उन्हें चिह्नित किया। शुक्रवार को एनएचएआई के असिस्टेंट ब्रिज इंजीनियर पुरुषोत्तम डांगी, हाईवे असिस्टेंट इंजीनियर सुदीप कुमार व पीडब्लूडी के इंजीनियर राजेश कुमार ने कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव व एसआई सचिन चौधरी के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के में आने वाली सड़क का निरीक्षण किया।
धौरेरा गांव के चौराह, गरगईया गांव की पुलिया, रिछोला किफायतुल्ला गांव की पुलिया और मजार के पास के कट कट व हरुदुआ किफायतुल्ला गांव के पास की सड़क को एक्सीडेंट प्वाइंट के रूप में चिह्नत किए गए। टीम ने कस्बे के बाईपास मार्ग पर लगे संकेतक और रिफ्लेक्टर का निरीक्षण किया तो कई टूटे मिले।
Tagsबरेलीएनएचएआईहाईवे सुरक्षाबढ़ानेचिह्नितस्थानBareillyNHAIHighway safetyenhancingidentifiedlocationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





