उत्तर प्रदेश

Bareilly: महिला शक्ति की नई पहल, एसओजी में महिलाओं की पहली टीम तैयार

Admindelhi1
15 May 2025 2:37 PM IST
Bareilly: महिला शक्ति की नई पहल, एसओजी में महिलाओं की पहली टीम तैयार
x
अपराधियों पर कसेगी लगाम

बरेली: जनपद मे अपराध का खात्मा करने के लिए पहली बार महिला स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन किया गया है। यह टीम न केवल अपराध नियंत्रण में प्रभावी साबित होगी, बल्कि महिला शक्ति का प्रतीक भी बनेगी। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गठित इस टीम में पांच चयनित महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइंस में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीम आधुनिक हथियारों, मार्शल आर्ट, साइबर क्राइम विश्लेषण और नारकोटिक्स से संबंधित अपराधों की पहचान व कार्रवाई करने मे दक्ष बनाई जा रही है।

महिला एसओजी के लिए 25 महिला कांस्टेबलों ने आवेदन किया था। जिनमें से दक्षता के आधार पर पांच का चयन किया गया। अतिरिक्त महिला उप निरीक्षकों से प्राप्त पांच आवेदनों के आधार पर टीम का नेतृत्व सुनिश्चित किया गया है। गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों में महिलाओं की संलिप्तता को दृष्टिगत रखते हुए इस टीम का गठन किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस टीम का गठन जिला पुलिस में नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे अपराध नियंत्रण में सकारात्मक सुधार होगा।

Next Story