उत्तर प्रदेश

Bareilly :पड़ोसी ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश

Tara Tandi
19 Jun 2024 4:57 PM IST
Bareilly :पड़ोसी ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश
x
Bareilly :बरेली : थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी ने अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची बड़ी बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी अश्लील हरकतें की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता इस मामले में पुलिस के चक्कर काट रही है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की वजाय पीड़िता पर फैसले का दबाव बना रही है।
बता दें, मामला 13 जून का है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी
घर में अकेली थी। किशोरी के पिता दुकान पर किसी काम से गए हुए थे, किशोरी की बड़ी बहन और उसकी मां पड़ोस में ही रहने वाले मामा के घर गए हुए थे।
आरोप है कि जब किशोरी की बड़ी बहन घर लौटी तो करीब दोपहर के 2 बजे पड़ोस का रहने वाला आरोपी किशोरी के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही बड़ी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
आरोप ही कि मामले की शिकायत मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई की वजाय पीड़िता पर ही फैसला का दबाव बनाने लगे, नहीं मानने पर पीड़िता के पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे
Next Story