उत्तर प्रदेश

Bareilly: महिला से पड़ोसी छेड़छाड़ , पुलिस से की शिकायत

Tara Tandi
27 Aug 2024 7:24 AM GMT
Bareilly: महिला से पड़ोसी छेड़छाड़ , पुलिस से की शिकायत
x
Bareilly बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक महिला से पड़ोसी छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी रंजिश मानने लगा। अब वह महिला के ऊपर थूक देता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला के मुताबिक उनके पड़ोस में विद्याराम रहता है। उसने उनके छेड़छाड़ की थी, जिसकी शिकायत थाने में की थी। इसके बाद आरोपी माफी मांगने लगा। तब उन्होंने लोगों के कहने पर समझौता कर लिया। इसके बाद से विद्याराम रंजिश मानने लगा। शनिवार को आरोपी अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यूपी 112 को कॉल कर पुलिस बुलाई तो आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजन उनके ऊपर थूकते हैं। महिला के मुताबिक उनके पति कैंसर पीड़ित हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। इसकी वजह से वह पहले से परेशान हैं और अब पड़ोसी परेशान कर रहा है।
Next Story