उत्तर प्रदेश

Bareilly: प्रेमी संग मंदिर में शादी करने वाली नेहा ने जताया खतरे का अंदेशा

Admindelhi1
3 Nov 2025 3:09 PM IST
Bareilly: प्रेमी संग मंदिर में शादी करने वाली नेहा ने जताया खतरे का अंदेशा
x

बरेली: पांच वर्ष तक सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशन) में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है। थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। वही उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोनों मे दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम मे बदल गई।

दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नही होते। नेहा ने प्यार के खातिर अपना परिवारवालों को छोड़ दिया। वह प्रेमी सुरजीत के पास पहुंच गई। इसके बाद दोनों उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए। यहां दोनों पिछले पांच वर्षों से साथ रह रहे थे। शनिवार को नेहा और सुरजीत ने बरेली के एक मंदिर में शादी कर ली। एक वीडियो में वह फेरे लेते दिख रहे है। नेहा ने बताया कि उसने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। अब उसका नाम नेहा कुमारी है। कहा कि उसकी मां किसी के साथ चली गई थी। इसके बाद पिता उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। नेहा ने बताया कि उसे परिवार वालों से जान का खतरा है। उसने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Next Story