उत्तर प्रदेश

Bareilly: मिड-डे मील में लापरवाही, प्रशासन हरकत में

Admindelhi1
20 March 2026 4:09 PM IST
Bareilly: मिड-डे मील में लापरवाही, प्रशासन हरकत में
x

बरेली: जनपद के बेसिक स्कूलो मे एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से वार्षिक परीक्षाओं के बीच रसोइयों को चूल्हे पर मध्याहन भोजन व्यवस्था (एमडीएम) बनाना पड़ रहा है। इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं के दौरान बच्चों की लगभग शत प्रतिशत उपस्थिति है। ऐसे में रसोई गैस आपूर्ति बाधित होने से रसोइयों को परेशानी हो रही है। जिले के लगभग सभी परिषदीय विद्यालय में एलपीजी सिलेंडर की कमी हो गई है। मामले की जानकारी शिक्षक संगठनों ने बीएसए व सीडीओ को दी है।

संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल जनपद में प्रत्येक परिषदीय विद्यालय को मार्च 2026 के लिए कम से कम दो सिलेंडर रसोई गैस की आपूर्ति छात्र हित में कराने का अनुरोध किया है। बीएसए ने डीएसओ को पत्र लिखाः बीएसए डॉ. विनीता ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र लिखते हुए बताया है कि जिले के कुल 2618 विद्यालय पीएम पोषण (एमडीएम) योजना से आच्छादित है। इनमें 2327 विद्यालयों मे भोजन विद्यालय मे स्थित रसोईघर मे तैयार कर भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

291 विद्यालयों मे स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा केंद्रीय कीचन मे तैयार कर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। बीएसएने डीएसओ से गैस एजेंसियों को अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा है।

Next Story