उत्तर प्रदेश

Bareilly: सफलता का परचम लहराने वाले NEET टॉपर्स को मिला सम्मान

Admindelhi1
16 Jun 2025 2:49 PM IST
Bareilly: सफलता का परचम लहराने वाले NEET टॉपर्स को मिला सम्मान
x

बरेली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का रिजल्ट शनिवार को घोषित हुआ। जिसमें जिले के कई विद्यार्थियों को शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने सफलता का परचम लहराया। उनके घर मे खुशी का माहौल है। सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग स्थान मे मेधावियों को सम्मानित किया। उनकी मेहनत को सराहा गया। यहां के छात्र अक्षत तिवारी ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 631 हासिल की है। अक्षत तिवारी ने बताया कि उन्होंने कोचिंग के साथ स्वयं भी अध्ययन किया।

पढ़ाई के दौरान इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई। उनका लक्ष्य हृदय रोग विशेषज्ञ बनना है। उनके पिता अमित तिवारी इंटर कालेज में शिक्षक और मां प्रीति तिवारी अकाउंटेंट हैं। उन्होंने 2024 में बीबीएल से पढ़ाई के समय परीक्षा दी थी। उनके घर और कोचिंग में खुशी का माहौल है। अभिषेक शर्मा ने बताया कि उनकी 1379वीं रैंक आई है। बताया कि वह कार्डियोलॉजिकल सर्जन बनना चाहते हैं। वह 2022 से नीट में बैठ रहे थे, लेकिन अच्छी रैंक न आने के चलते उन्हें सरकारी कॉलेज आवंटित नही हो रहा था। इस बार उन्होंने कड़ी मेहनत और कोचिंग के नियमित गाइडेंस के चलते यह रैंक हासिल की। बताया कि फिजिक्स और केमेस्ट्री के विषय की तैयारी में बहन निकिता ने मदद की। पिता निर्दोष कुमार और माता श्वेता ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छात्र नीलमणि गोयल ने बताया कि उनके पिता सचिन गुप्ता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं, लेकिन वह हमेशा से चाहते थे कि बायो से 12 वीं कर डॉक्टर बनकर राष्ट्र की सेवा करूं। इसलिए लगातार मेहनत की और एआईआर में 2343 रैंक हासिल कर अपने लक्ष्य की ओर एक कदम बढ़ाया। देश में परीक्षा की तैयारी सेवाओं में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने गर्व के साथ घोषणा की है कि बरेली के छात्र अक्षत तिवारी ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 631 हासिल कर टॉप परफॉर्मर्स में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि छात्र की लगन, अनुशासन और एईएसएल द्वारा प्रदान किए गए बेहतरीन मार्गदर्शन और शिक्षण का परिणाम है।

Next Story