उत्तर प्रदेश

Bareilly: स्कूटी सवार छात्रा की मांझे से कटी गर्दन, अस्पताल में भर्ती

Tara Tandi
26 Feb 2025 12:12 PM IST
Bareilly: स्कूटी सवार छात्रा की मांझे से कटी गर्दन,  अस्पताल में भर्ती
x
Bareilly बरेली। शहामतगंज पुल पर मां के साथ स्कूटी से जा रही छात्रा की गर्दन मांझे से कट गई। मांझा हटाने से मां के हाथ की उंगलियां कट गईं। मां ने छात्रा को स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत सही होने पर छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नार्थ सिटी एक्सटेंशन निवासी दवा विक्रेता पवन सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी सक्सेना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे साक्षी अपनी मां संध्या सक्सेना के साथ पुराना शहर से स्कूटी से घर की ओर आ रही थी।
शहामतगंज पुल पर स्कूटी के सामने अचानक मांझा आ गया और साक्षी की गर्दन में फंस गया। उनकी मां ने हाथ से मांझा हटाने का प्रयास किया तो उनकी भी उंगली कट गई। साक्षी की गर्दन में छह टांके आए हैं।
Next Story