उत्तर प्रदेश

Bareilly: एनसीडब्ल्यू के अध्यक्ष विजय किशोर ने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल के गुरु सिखाए

Admindelhi1
23 May 2025 4:31 PM IST
Bareilly: एनसीडब्ल्यू के अध्यक्ष विजय किशोर ने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल के गुरु सिखाए
x

बरेली: जीआईसी के ऑडिटोरियम में गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष विजय किशोर रहाटकर ने महिला जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय वर्कशॉप में शिरकत की। एनसीडब्ल्यू के अध्यक्ष विजय किशोर ने निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल के गुरु सिखाए। महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा त्याग, प्यार और समर्पण से बदलाव संभव है।

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष में निर्वाचित महिला जनप्रतिधियों को प्रशिक्षण दिया। विजया रहाटकर ने कहा कि बाल विवाह ना हो, इसकी जिम्मेदारी महिला जनप्रतिधियों की है। घरेलू हिंसा को रोकने में भी महिला जनप्रतिनिधि की अहम भूमिका निभा सकती हैं। ‘शी इज ए चेंज मेकर’ केवल स्लोगन नहीं, बल्कि प्रेरणा है। तेरे मेरे सपने हेल्पडेस्क के बारे बताते हुए कहा कि खुशहाल जिंदगी प्री मैरिटल कम्युनिकेशन संचालित होंगे। त्याग, प्यार, समर्पण से ही परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम से महिला जनप्रतिनिधि आगे बढ़ेंगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी से जुड़ी रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि मुझे पता है कि बहुत सी महिलाएं उनके पास नहीं आ सकती, इसलिए मैं उनकी समस्या और दर्द को समझने के लिए खुद उनके पास आई हूँ। बोली कि, बेटियां देश कर गर्व है। पीड़िताओं की बात सुनी गई। घरेलू हिंसा, शारीरिक शोषण, प्रताड़ना के मामले सामने आए है।सभी को सुना गया।

पुलिस की नाय दिलाने के लिए कहा गया है। कार्यक्रम का मकसद ही पीड़िताओं को न्याय दिलाना है।

Next Story