उत्तर प्रदेश

Bareilly: नवाबगंज के इंजीनियर की केरल यात्रा बनी आखिरी सफर, सड़क हादसे में मौत

Admindelhi1
11 Oct 2025 2:24 PM IST
Bareilly: नवाबगंज के इंजीनियर की केरल यात्रा बनी आखिरी सफर, सड़क हादसे में मौत
x

बरेली: जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नगर के मुख्य बाजार निवासी आयुष गुप्ता (25 वर्ष) पुत्र राजेश गुप्ता की केरल मे सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। आयुष विप्रो कंपनी, बंगलौर मे इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार वह बीते मंगलवार को बंगलौर से अपनी बाइक पर अकेले केरल घूमने के लिए निकले थे। रास्ते मे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास मे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के फोन से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को शव को विमान से दिल्ली व नवाबगंज लाया गया। जहां गमगीन माहौल मे अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक अविवाहित थे। पिता राजेश गुप्ता नगर के मुख्य बाजार मे अपनी दुकान चलाते है जबकि बड़ा भाई देव गुप्ता मथुरा मे इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। मृतक की माँ रानी गुप्ता का दो वर्ष पूर्व हार्टअटैक से निधन हो चुका है। आयुष की असमय मृत्यु से परिवार समेत पूरे नगर मे शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और परिचितों की आँखें नम हो गई।

Next Story