- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मजदूरी के...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: मजदूरी के विवाद में हत्या, कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास
Tara Tandi
26 April 2025 7:31 PM IST

x
Bareilly बरैली: उतर प्रदेश बरेली की एक अदालत ने करीब 20 वर्ष पूर्व बकाया मजदूरी का मांगने वाले एक मजदूर की हत्या के आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी और अर्थदंड भी लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) रीतराम राजपूत ने बताया कि जिला सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद आरोपी चन्द्रसेन उर्फ शेखर (55) को शुक्रवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
घर से खींचकर मारी थी गोली
अभियोजन पक्ष के अनुसार यह हत्या 17 अक्टूबर 2005 को हुई। राजपूत ने बताया कि जिले में थाना आंवला के गोठा खंडुआ निवासी नरेश पाल अपनी पत्नी सीमा के साथ कांधरपुर (कैंट थाना क्षेत्र) में किराए के मकान में रह रहा था। उन्होंने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि चंद्रसेन उर्फ शेखर ने नरेश से मजदूरी कराई थी, लेकिन मेहनताना नहीं दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार सीमा देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति नरेश ने मजदूरी मांगी तो शेखर ने उसको घर से खींचकर गोली मारी थी। घटना के 18 दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया और लंबी सुनवाई के बाद अंतत? उसे सजा सुनाई गयी।
TagsBareilly मजदूरी विवाद हत्याकोर्ट सुनाया आजीवन कारावासBareilly wage dispute murdercourt sentenced life imprisonmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





