उत्तर प्रदेश

Bareilly: भीड़ नियंत्रण के लिए पालिका ने लिया कदम

Admindelhi1
19 Feb 2026 6:32 PM IST
Bareilly: भीड़ नियंत्रण के लिए पालिका ने लिया कदम
x

बरेली: नगर मे हर बुधवार लगने वाला बाजार अब नही लगेगा। नगर पालिका परिषद ने आदेश जारी कर साप्ताहिक बुध बाजार पर तत्काल रोक लगा दी है। बगैर परमिशन के लगाई जा रही बुध बाजार पर प्रतिबंध लगाते हुए नगर पालिका परिषद के ईओ ने संचालकों को नोटिस जारी किए है। पालिका के सख्त रूख से बुधवार को बाजार नही लगाई गई। फरीदपुर में निजी भूमि पर बुध बाजार लगाया जा रहा था। बीते दिनों उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों अवैध बाजार को बंद करने की मांग की।

वहीं सेंट मैरी स्कूल प्रबंधन ने जामलगने का हवाला देकर बुध बाजार बंद करने के लिए कहा। नगर पालिका परिषद ने संचालकों को नोटिस देकर बुध बाजार बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद संचालकों ने कोर्ट मे अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने नगर पालिका के ईओ से बुध बाजार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। पालिका के ईओ ने गलत तरीके से बुध बाजार लगाए जाने का हवाला देकर कोर्ट मे अपना स्पष्टीकरण दाखिल किया। जिसके बाद ईओ ने संचालकों को नोटिस देकर बुध बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दुकानें फुटपाथ और लिंक मार्ग तक फैल जाती थी जबकि उत्तर में बरेली-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग है। एंबुलेंस और स्कूली बच्चों को निकलने में दिक्कत होती है। जिससे बाजार के दिन जाम लग जाता है।

Next Story