उत्तर प्रदेश

Bareilly: नगर पालिका की लापरवाही, ठंड में राहत नहीं

Admindelhi1
30 Dec 2025 3:14 PM IST
Bareilly: नगर पालिका की लापरवाही, ठंड में राहत नहीं
x

बरेली: सर्दी मे लगातार इजाफा हो रहा है। कस्बे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। रविवार शाम कस्बे में एक भी स्थान पर अलाव जलता नहीं दिखा। जबकि नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाने के दावे किए जा रहे है। कस्बे में पुरैना ढाल, सब्जी मंडी, रेलवे रोड, घंटाघर, बस स्टैंड आदि स्थानों पर अलाव नहीं जल रहा था। पुरैना बस स्टैंड पर खड़े पीलीभीत निवासी रामबहादुर सिंह ने बताया कि वह मित्रों के साथ मनौना धाम आए थे। ठंड से बचने के लिए आसपास अलाव की तलाश की तो कोई व्यवस्था नहीं मिली। पुरैना ढाल स्थित अनुज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के सामने कुछ लोग खुद ही कबाड़ा जलाकर आग तापते दिखे। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से कोई अलाव नहीं जलवाया गया है।

पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने दावा किया कि शाम करीब 5:30 बजे पालिका की गाड़ी लकड़ियां लेकर कस्बे में निकली थी और करीब 40 से 50 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। कस्बे के लेखपाल राहुल शर्मा ने कहा कि सुबह और शाम नियमित रूप से अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि नगर की वास्तविक स्थिति इन दावों के विपरीत नजर आई है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भीषण ठंड और गलन ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिनभर धूप न निकलने शीतलहर के चलते लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। प्रमुख बाजार ठंड की मार से सूनी दिखाई दिए। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे है।

Next Story