- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: सड़क पर एमआर...
Bareilly: सड़क पर एमआर को बनाया निशाना, बदमाशों ने लूटी नकदी व सामान

बरेली: जनपद के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र मे काम से घर लौट रहे एमआर के साथ तीन बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना स्थल समेत उस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। थाना भुता क्षेत्र के खजुरिया संपत निवासी अमित कुमार राठौर ने बताया कि वह एमआर है। मंगलवार शाम को काम से अपने घर वापस जा रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह बेनीपुर पुलिया के पास पहुंचे।
वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर उन्हें कपड़ों से बांध के डाल दिया। उनके पास से उनकी मोटरसाइकिल, दो फोन, चार हजार रुपये, पर्स, घड़ी और दवाओं के बिल लूट लिए और रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बेनीपुर पुलिया से नहर रोड पर पहले भी लूट की घटनाएं हुई हैं। विथरी चैनपुर थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





