उत्तर प्रदेश

Bareilly: घर आए युवक के साथ सास-बहू ने की हिंसक मारपीट

Admindelhi1
20 Dec 2025 3:16 PM IST
Bareilly: घर आए युवक के साथ सास-बहू ने की हिंसक मारपीट
x

बरेली: जनपद के थाना कैंट क्षेत्र मे घर आए युवक को सास-बहू ने बल्ली से बांध दिया और पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर लोग जुट गए और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को किसी तरह छुड़ाया और थाने ले गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसकी तहरीर पर कैंट थाने में सास-बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट इलाके का रहने वाला युवक झांकी मे काम करता था। उसके मुताबिक पड़ोस की महिला भी उसके साथ झांकी मे काम करती थी। दोनों इसी सिलसिले मे वाराणसी गए थे। वहां उनमे विवाद हो गया तो युवक वहां से चला गया था। मौके पर उसका बैग छूट गया था तो उसी महिला के पास था। वही बैग लेने वह महिला के घर आया तो उसने सास के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। बल्ली से बांधकर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। डंडे से जमकर पीटा।

महिला ने ही इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। कैट पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक बल्ली से बंधा था। पुलिस ने सास-बहू को समझाकर शांत कराया और युवक को मुक्त कराकर थाने ले गई। उसकी तहरीर पर महिला और उसकी सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के बारे मे महिला से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि युवक शराब के नशे मे धुत था। वह घर आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर वह अश्लीलता करने लगा। इसके बाद दोनों मे झगड़ा हुआ तो युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ही पक्ष पहले से परिचित है।

Next Story