- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: टैंकर की...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाइक सवार पति घायल
Tara Tandi
21 Jun 2025 6:38 PM IST

x
CBGUNJ सीबीगंज । तेज रफ्तार आ रहे टैंकर ने दावत खाकर लौट रहे सड़क किनारे खड़े मां बेटे को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर लेकर भाग रहे टैंकर चालक को पकड़ लिया और भमौरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
सीबीगंज के गांव पस्तोर निवासी जानकी प्रसाद अपनी पत्नी प्रीति (35), बेटा प्रशांत (10) के साथ गत शुक्रवार को बिशारतगंज के गांव नूरपुर में अपने साडू विजय पाल के घर उनके दो जुड़वां बेटियों के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। दावत में शामिल होने के उपरांत रात्रि में करीब नौ बजे अपनी बाइक से अपनी पत्नी और बेटे के साथ वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही भमौरा थाना क्षेत्र के कोनी मोड़ के पास सरदारनगंर की पुलिया के समीप रुके वहीं पास में ही मंदिर पर भंडारा चल रहा। बाइक रोकने के बाद सड़क किनारे खड़ी कर जानकी प्रसाद लघुशंका करने के लिए नीचे खाई में चले गए। उनकी पत्नी प्रीति व बेटा प्रशांत बाइक के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक की पास खड़े मां बेटे को बाइक समेत रौंद दिया जिससे मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर लेकर भागने लगा पास में ही खड़ी एम्बुलेंस के चालक व अन्य लोगों ने दौड़ कर टैंकर चालक को पकड़ लिया भमौरा पुलिस को बुलाकर चालक व टैंकर को पुलिस के हवाले कर दिया। टैंकर चालक नशे में धुत था।
उधर पुलिस ने मां बेटे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकी प्रसाद ने बताया कि उसे नहीं पता था कि उसकी आंखों के सामने ही उसकी पत्नी व बेटे को काल लील जाएगा। अगर पता होता तो वह अपनी बाइक यहां नहीं रोकता। अब उसके एक बेटा प्रशांत व एक पांच साल की बेटी है। हादसे के बाद उसका तो घर ही उजड़ गया।
TagsBareilly टैंकर टक्करमां-बेटे मौतबाइक सवार पति घायलBareilly tanker collisionmother and son diedbike riding husband injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





