- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: मोदी सरकार...
Bareilly: मोदी सरकार ने 11 साल मे किए कई ऐतिहासिक कार्य: सांसद छत्रपाल गंगवार

बरेली: केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा ने बुधवार को एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने 11 साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यह कार्यकाल देश के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल बन रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की यह यात्रा मोदी ने अकेले नहीं बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के पराक्रम त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है।
भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। जहां तकनीक है, वहां तरक्की है, जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। शासन अब सेवा है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे पर आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था में आते हैं। आपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिये जाते थे लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि भाजपा सरकार ने 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गए हैं। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल हुए हैं जो कार्य किए हैं वे सराहनीय हैं।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. डीसी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, रविंद्र सिंह राठौर, पूरन लाल लोधी आदि मौजूद रहे।





