उत्तर प्रदेश

Bareilly: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Jun 2025 12:07 PM IST
Bareilly: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार
x

बरेली: जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे कोचिंग जाते समय छात्रा से मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, तमंचा और बिना नंबर की एक बाइक बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुलशननगर, नवाबगंज निवासी सूरजपाल और गांव सिकलापुर थाना जहानाबाद पीलीभीत निवासी तस्लीम के रूप में हुई। थाना नवाबगंज प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि 12 जून को सुबह 9 बजे एक छात्रा कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही थी। गांव परौथी के पास दोनों बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव ग्रेम डैम के पास दोनों बदमाश मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तस्लीम के पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। साथ ही दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वही पुलिस पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसका नवाबगंज में अपने दोस्त सूरजपाल के घर आना-जाता रहता था। इस दौरान उसके एक महिला से प्रेम संबंध हो गए। महिला की जरूरतें पूरी करने के लिए उसे पैसे चाहिए थे। सूरजपाल भी फोटोग्राफी के काम से मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। उसने इसी महीने नई बाईक खरीदी थी। दोनों ने बताया कि बढ़ते शौक और शराब के लत को पूरा करने के लिए काफी कर्ज हो गया। इसलिए लूट करना शुरू कर दिया।

Next Story