उत्तर प्रदेश

Bareilly: विधायक के भाई के स्कूल में हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Admindelhi1
26 April 2026 12:33 PM IST
Bareilly: विधायक के भाई के स्कूल में हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
x

बरेली: जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे छंगामल मोंटसरी स्कूल में बिल्डिंग का निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों पर दबंगों ने हमला कर दिया। जमीन अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रोकने को कहा। मारपीट में मजदूरों को गंभीर चोटें आई। प्रधानाचार्य ने तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर मे स्टेशन रोड पर छंगामल मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के छोटे भाई प्रदीप अग्रवाल है। प्रधानाचार्य भरत अग्रवाल ने बताया कि प्रबंधक के निर्देश पर विद्यालय मे बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है।

शनिवार को कई लोगों के साथ तीन महिलाएं लाठी डंडे लेकर पहुंची और जमीन अपनी बताते हुए निर्माण कार्य बंद करने को कहा। मजदूरों और राजमिस्त्री ने विरोध किया तो महिला के साथ आए नेमचंद, श्याम सुंदर और चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिससे भूरे खां गौंटिया निवासी मजदूर नाजिर हुसैन गंभीर घायल हो गए। घटना से बच्चों में दहशत फैल गई। शोर सुनकर तमाम लोगों मौके पर पहुंच गए। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। लोगों ने मामले की सूचना एमएलसी कुंवर महाराज सिंह को दी। इसके बाद एमएससी, ईशान ग्वाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डी देवी, नेम चंद्र, श्याम सुंदर और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story