उत्तर प्रदेश

Bareilly: खनन अधिकारी पर हमला, आरोपियों पर मुकदमा

Admindelhi1
20 March 2026 4:36 PM IST
Bareilly: खनन अधिकारी पर हमला, आरोपियों पर मुकदमा
x

बरेली: अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खनन व राजस्व टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मामला सामने आया है। जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार की ओर से गुरुवार को थाना कैंट में दो नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 15 मार्च की रात करीब एक बजे जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। बुखारा मोड़ से आगे ग्राम बभिया की ओर जाते समय 15-20 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन करते हुए मिले। टीम को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करके एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। जब वाहन को बभिया चौकी लाया जा रहा था तभी गांव के पास कुछ लोगों ने सरकारी वाहन को रोकने की कोशिश की और पथराव कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार विदित कुमार और अभिषेक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

मगर तब तक आरोपी फरार हो गए। बाद मे टीम ने पीछा करते हुए दो लोडर और अन्य वाहन भी बरामद किए। जिन्हें बभिया चौकी पर खड़ा कराया गया। इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। इसमें कृपाल सिंह, महेश और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूछताछ मे ट्रैक्टर चालक ने बताया कि कृपाल सिंह और उसके साथी गिरोह बनाकर रात मे अवैध खनन करते है। कृपाल सिंह के कुछ फोटो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ वायरल हो रहे है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वह भाजपा के बड़े नेता के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप अकाउंट पर फोटो लगा अधिकारियों और लोगों पर दबाव बनाता था। इस वजह से उसके खिलाफ कोई हिम्मत नही जुटाता था।

Next Story