- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: स्मैक तस्करी...
Bareilly: स्मैक तस्करी में शामिल मेहरूद्दीन बहेड़ी से गिरफ्तार

बरेली: बरेली से लेकर उत्तराखंड तक स्मैक की तस्करी करने का आरोपी मेहरुद्दीन लंबे समय से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था। आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। भौना फार्म गांव निवासी मेहरुद्दीन को पुलिस ने गरीबपुर से अखा गांव को जाने वाले रोड पर खड़जे के पास गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इससे पहले इसका एक और भाई भी जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से मेहरुद्दीन स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त था। बरेली से लेकर उत्तराखंड तक वह अपना नेटवर्क फैल चुका था। काफी समय से पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी लेकिन जब-जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। वह वहां से भाग गया।
बहेड़ी पुलिस के अलावा उत्तराखंड के पुलभट्टा की पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए कई बार जाल बिछ चुकी थी लेकिन वह कभी हत्थे नही चढ़ा। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी को स्मैक के साथ धर दबोचा। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मेहरुद्दीन को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह बेहद शातिर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड में पहली बार वह पकड़ा गया है। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है





