- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: अधिकतम...
उत्तर प्रदेश
Bareilly: अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, रात का तापमान भी बढ़ा
Tara Tandi
2 Feb 2025 4:56 AM GMT
x
Bareilly बरेली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी फरवरी के पहले दिन ही सही साबित होती दिखी और रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फरवरी में 15 तारीख से पहले सिर्फ 4 फरवरी 2014 को ही अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और 2 फरवरी 2017 को 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा इससे अधिक तापमान 15 फरवरी के बाद रहा है। यही नहीं वर्ष 1981 से 2010 के औसत अधिकतम तापमान 24.7 से भी अधिक रहा। इस बार जनवरी में कम सर्दी पड़ी और औसत अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अब फरवरी में भी शुरुआत से ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को हल्की बारिश का अनुमान जताया है लेकिन इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा। पिछले एक सप्ताह में दिन और रात के तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
TagsBareilly अधिकतम तापमान25.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचारात तापमान बढ़ाBareilly maximum temperature reached 25.4 degrees Celsiusnight temperature increasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story