उत्तर प्रदेश

Bareilly: बरेली अदालत में वर्चुअल हाजिरी, मौलाना तौकीर रजा की पेशी

Admindelhi1
14 Oct 2025 2:38 PM IST
Bareilly: बरेली अदालत में वर्चुअल हाजिरी, मौलाना तौकीर रजा की पेशी
x

बरेली: चर्चित धार्मिक नेता और इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की आज CJM बरेली अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। मौलाना 27 सितंबर से फतेहगढ़ जेल में बंद हैं।

पुलिस ने बताया कि मौलाना तौकीर पर 26 सितंबर को बरेली में उपद्रव करवाने और हिंसा भड़काने के आरोप में अब तक 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कोतवाली और थाना बारादरी क्षेत्र के मामले शामिल हैं।

साथ ही, पुलिस ने 2019 के पुराने मामले में भी मौलाना तौकीर की कस्टडी मांगी है। यह मामला सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण से संबंधित है। उस वक्त मौलाना ने कथित तौर पर “खून बहाने की धमकी” दी थी, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।

फतेहगढ़ जेल प्रशासन ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। अदालत में मौलाना की ओर से जमानत अर्जी दाखिल होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Next Story