- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly: फंदे से मिली...
Bareilly: फंदे से मिली विवाहिता, पति पर प्रताड़ना का मामला दर्ज

बरेली: जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा मे एक विवाहिता का शव बुधवार को कमरे मे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि प्रताड़ना की वजह से विवाहिता ने आत्महत्या की है। थाना बारादरी पुलिस को मोहल्ला जोगी नवादा मे हत्या की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे तो पता लगा पूजा राठौर पत्नी अंकित राठौर निवासी वार्ड नंबर 33 जोगी नवादा का शव फंदे पर लटका हुआ है।
पूजा की उम्र करीब 29 वर्ष थी, जिसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। उसके तीन वर्ष की बच्ची भी है। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी मे विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर पूजा ने बुधवार सुबह कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने इसकी सूचना उनके पिता राधेश्याम निवासी मैलानी थाना मैलानी जनपद लखीमपुर खीरी को दी। मायके पक्ष से पूजा राठौर की बहन व अन्य लोग मौके पर आ गए। मायके वालों ने आरोप लगाया कि कि अंकित राठौर पूजा को प्रताड़ित करता था।
प्रताड़ना की वजह से उनकी बहन ने जान दी है। मौके पर फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल की।





